स्मार्ट क्लास में बेंच पर खर्राटे लेता मिले हेडमास्टर, TV पर चल रहा था अश्लील भोजपुरी गाना; VIDEO वायरल
महोबा, जुलाई 10 -- UP News: यूपी के महोबा में एक प्रिंसिपल का रवैया सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, एक प्रधानाचार्य का स्कूल की स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर लेटकर अश्लील गाना देखते और खर्राटे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 62 सेकंड के इस वीडियो में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर आराम से लेटे दिख रहे हैं। बीच-बीच में वे खर्राटे भी भर रहे हैं। वहीं सामने टीवी स्क्रीन पर तेज आवाज में भोजपुरी का अश्लील गाना 'अपना बना ल ना पूरा राजा...' चल रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, बीएसए ने वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद आरोपित रमेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया। वायरल वीडियो खरेला थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.