शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- जिले में परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट क्लास और वाई-फाई से सुसज्जित करने का लक्ष्य अभी भी काफी पीछे है। सरकार डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, लेकिन जमीनी हालात दूर है। जिले के 503 पिछले सत्र तथा इस सत्र में 100 परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए चयनित किया गया था, जिसमें से कई स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं दूर हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्मार्ट स्कूलों को वाई-फाई और इंटरनेट से लैस स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराने की संस्तुति की गई है, लेकिन जिले के कई स्कूलों में तैयारी अभी अधूरी है। कई स्थानों पर सीएसआर फंड की मदद से स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कई स्कूलों में इंटरनेट की समस्या हो सकती है, जिसके कारण स्मार्ट कक्षा के संचालन में समस्या ...