स्मार्ट क्लास के दौर में ब्लैक बोर्ड को तरसते बच्चे
कटिहार, अक्टूबर 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी के बीच कटिहार में पढ़ाई की बुनियादी जरूरत ही सवालों के घेरे में है। जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए ब्लैक बोर्ड पर्याप्त नहीं हैं। कहीं बोर्ड का रंग उखड़ चुका है, कहीं लिखे अक्षर साफ नहीं दिखते और कहीं कमरों की कमी के कारण एक ही ब्लैक बोर्ड से कई कक्षाओं की पढ़ाई चल रही है। ऐसे में स्मार्ट क्लास की चमक के बीच बच्चों के सामने रोजमर्रा की पढ़ाई के लिए जरूरी ब्लैक बोर्ड की समस्या खड़ी है। प्राथमिक से लेकर मध्य विद्यालय तक के कई स्कूलों में लंबे समय से ब्लैक बोर्ड का रंगरोगन नहीं हुआ है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी स्थिति अधिक खराब बताई जा रही है। शिक्षक बोर्ड पर लिखकर बच्चों को समझाते हैं, लेकिन बोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.