कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और आईबीएम के संयुक्त प्रयास से आयोजित सीएसजेएमयू-आईबीएम बॉब हैक्स-26 एआई इनोवेशन हैकाथॉन के जोनल राउंड का समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन 420 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने एआई आधारित नवाचारों से सभी को प्रभावित किया। अब फाइनल राउंड में 50 टीमें दम दिखाएंगी। परिणाम की घोषणा शुक्रवार को होगी।प्रतिभागियों ने स्मार्ट कैंपस नेविगेटर, स्मार्ट स्टूडेंट हेल्प डेस्क और ग्रीन सीएसजेएमयू इनिशिएटिव जैसे विषयों पर आधारित अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन परियोजनाओं में कैम्पस में आसान नेविगेशन, छात्रों के लिए एआई-संचालित सहायता प्रणाली और पर्यावरण के अनुकूल विश्वविद्यालय परिसर के लिए तकनीकी समाधान शामिल रहे, जिन्हें निर्णायकों ने सराहा। इस दौरा...