नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- बेंगलुरु बेस्ड एथर एनर्जी ने भारतीय बाजार में अपना ऑल न्यू कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर बनया है। आने वाले दिनों में इस प्लेटफॉर्म पर की मॉडल तैयार किए जाएंगे। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी है जिसकी वजह से कोनार्क में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। EL प्लेटफॉर्म ने स्कूटर को दमदार तो बनाया ही है, साथ ही इसका व्हीलबेस, ग्राउंड क्लियरेंस, बूट स्पेस जैसे कई फीचर्स में भी सुधार हुआ है। वैसे, कोनार्क में कंपनी ने ऐसे 5 फीचर्स डाल दिए हैं, जो सेगमेंट में पहली बार किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले हैं। ये कोनार्क के गेम चेंजिंग फीचर्स भी माने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इनके बारे में जरूर जान लें। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-...