नई दिल्ली, मार्च 18 -- आजकल हर किचन में हैंड ब्लेंडर एक आम और जरूरी टूल बन चुका है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ शेक, स्मूदी या जूस बनाने के लिए करते हैं, लेकिन सच यह है कि यह छोटा सा टूल कई और कामों में भी बहुत मददगार साबित हो सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपका समय, मेहनत और बर्तन - तीनों बचा सकता है। खासकर जब जल्दी-जल्दी खाना बनाना हो, तब हैंड ब्लेंडर किचन का सबसे उपयोगी साथी बन जाता है। सूप से लेकर सॉस और मक्खन तक, कई काम ऐसे हैं जो आप आसानी से इसी एक उपकरण से कर सकते हैं। आइए जानते हैं हैंड ब्लेंडर के 5 ऐसे किचन हैक्स जो आपके रोजमर्रा के काम में मदद कर सकते हैं।1. गर्म सूप और ग्रेवी को आसानी से ब्लेंड करनाहैंड ब्लेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे आप गर्म सूप या ग्रेवी को सीधे बर्तन में ही ब्लेंड कर सकते हैं।इसके ल...