स्मार्ट कार्ड के साथ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात, सीएम योगी ने किया शुभारंभ
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- यूपी में रक्षाबंधन से ठीक पहले महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। एक तरफ रक्षाबंधन पर कल से तीन दिनों तक सभी महिलाएं रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेगी तो दूसरी तरफ 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। सीएम योगी ने लखनऊ में इसका शुभारंभ करते हुए अपने हाथों से कई महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए सांकेतिक स्मार्ट कार्ड का वितरण किया। महिलाओं को साड़ी और मिठाई का डिब्बा भी दिया गया। यूपी के अन्य जिलों में भी इसी तरह से आयोजन कर महिलाओं को सौगात दी गई। एक दिन पहले मंगलवार को ही कैबिनेट ने इस योजना की मंजूरी दी थी। सीएम योगी ने कहा कि इस योजना का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा योजना रखा गया है। 29 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.