हाजीपुर, अप्रैल 17 -- राजापाकर,संवाद सूत्र।‌ बीएमडी कॉलेज दयालपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में महाविद्यालय के स्मार्ट कक्ष में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजित किए गए। मंच संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया। पोषण पखवाड़े में डॉक्टर पूजा कुमारी ने उद्घाटन भाषण देते हुए कहा हर व्यक्ति का शरीर की पाचन शक्ति अलग-अलग होती है और हमें पाचन शक्ति के अनुसार भोजन करना चाहिए। हमें जागरुक होने की आवश्यकता है कि व्यक्ति का स्वास्थ्य कैसे ठीक रहेगा। प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित ने कहा आर्थिक विषमता के कारण व्यक्ति कुपोषण का शिकार होता है। सरकार ने समाज से कुपोषण को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए हैं। यह भी पढ़ें- जंक फूड से बिगड़ रही बच्चों की सेहत, रहें दूर लें पौष्टिक ...