स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 372 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 26 और 27 सितंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ई-सेल) की ओर से सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के मार्गदर्शन में आयोजित हैकाथॉन में 62 टीमों के 372 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वास्तविक जीवन की समस्याओं पर तकनीक आधारित अभिनव समाधान तैयार कर मूल्यांकन पैनल के समक्ष प्रस्तुत किए। आयोजन कुलपति डॉ. एसके कश्यप के मार्गदर्शन और निदेशक डॉ. एमएस नेगी के पर्यवेक्षण में हुआ। समन्वय में सह निदेशक डॉ. गीता पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और समस्या समाधान क्षमता को बढ़ावा देना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.