मैनपुरी, मार्च 31 -- एसई मुकेश व अधिशाषी अभियंता हंसराज कौशल ने मंगलवार को मंडल कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें स्मार्ट मीटर के संबंध में फैल रही भ्रांतियों के बारे में बताया गया। वहीं स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओ के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्मार्ट मीटर कार्यदाई संस्था जीएमआर के सर्किल इंचार्ज विकास मौर्य व डिवीजन इंचार्ज प्रतीक सक्सेना भी मौजूद रहे। एसई ने बताया कि उपभोक्ताओं को मैसेज के माध्यम से अलर्ट करते हुए नेगेटिव बैलेंस की जानकारी दी जाएगी। बैलेंस की निगरानी को यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करें। उन्होंने कहा कि नेगेटिव बैलेंस रहने पर ऑटोमेटिक बिजली कट जाएगी। बिल जमा करके पॉजिटिव बैलेंस होने पर बिजली स्वत: जुड़ जाएगी। वहीं अधीक्षण अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर की जानकारी देने के लिए उपभोक्ताओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.