प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- प्रतापगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारियों ने सोमवार को बिजली के मीटर से मनमानी शुल्क वसूली पर राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि शीर्ष अदालत ने भी स्मार्टमीटर लगाने पर रोक लगाई है, केंद्र सरकार की ओर से भी स्मार्टमीटर पर प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद इसके विद्युत निगम के अधिकारी, कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। लोगों के मकानों में जबरन स्मार्टमीटर लगाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को मांगों का ज्ञापन देने में अधिवक्ता लाल बहादुर तिवारी, जिला सचिव आशुतोष शुक्ला, आरएन यादव, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...