स्मार्टफोन बना साइलेंट किलर, फ्री फायर और बीजीएमआई के चक्कर में बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य
लखीसराय, मई 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के शहरी वार्डों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक इन दिनों एक ऐसा डिजिटल नशा पैर पसार रहा है जो बिना किसी आहट के हमारी भावी पीढ़ी को भीतर ही भीतर खोखला कर रहा है। शाम होते ही जिन खेल मैदानों में बच्चों की किलकारियां और शोर गूंजता था वहां आज सन्नाटा पसरा है। मैदानों से गायब होकर बच्चे और युवा अब घरों के कोनों में छतों पर या सड़कों के किनारे स्मार्टफोन की स्क्रीन पर आंखें गड़ाए बैठे हैं। मामला फ्री फायर मैक्स और बीजीएमआई जैसे हिंसक ऑनलाइन गेम्स की लत का है जो जिले के हजारों युवाओं के भविष्य के लिए साइलेंट किलर साबित हो रहा है। इस डिजिटल महामारी का सबसे पहला और बड़ा प्रहार बच्चों की शिक्षा पर पड़ा है। जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 10 से 22 वर्ष के छात्र दिन का एक बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.