नई दिल्ली, मई 14 -- Safety Tips to Avoid Smartphone Blasts: लखनऊ में एक दर्दनाक घटना ने स्मार्टफोन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन फटने से तीन साल की बच्ची सृष्टि की मौत हो गई, जबकि उसकी मां को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ज्यादा गर्म होने या फोन पर अत्यधिक दबाव पड़ने की वजह से ब्लास्ट जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Lithium-ion बैटरी इस्तेमाल होती है, जो ज्यादा गर्म होने, खराब चार्जिंग केबल होने की वजह से खतरनाक हो सकती है। अगर बैटरी डैमेज हो जाए, ओवरहीट हो जाए या गलत तरीके से चार्ज हो, तो यह खतरनाक साबित हो सकती...