संतकबीरनगर, मई 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल तहसील सभागार में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मेंहदावल व सांथा ब्लाक की 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि इससे सरकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और तेजी आएगी। यह भी पढ़ें- नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्रकार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को तकनीक से जोड़कर अधिक प्रभावी बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर ए...