मैनपुरी, जून 2 -- जंग की तपिश ने लोगों को महंगाई से चारों तरफ घेरने के हालात पैदा कर दिए हैं। डीजल, पेट्रोल व्यवसायिक गैस सिलेंडर महंगे हुए हैं। सेमी कंडक्टर चिप और शिपिंग मालभाड़ा महंगा होने से स्मार्टफोन 15 फीसदी महंगे हो गए हैं। नए स्मार्टफोन खरीदने जा रहे लोग दुकानों पर अधिक कीमत सुनते ही चौंक पड़ते हैं। दुकानदार उन्हें जंग का फीडबैक देता है तो लोग कहने लगते हैं कि आखिर महंगाई और कितना सिर चढ़कर बोलेगी। 7699 रुपये का मोबाइल 12 हजार रुपये का मिलने लगा है। एआई फीचर्स और फाइव-जी टेक्नोलॉजी के कारण भी मोबाइल के दाम बढ़ रहे हैं। ज्यादातर स्मार्टफोन पर 15 से 20 प्रतिशत तक दामों की बढ़ोत्तरी हुई है। निर्माण और इंपोर्ट की लागत लगभग 25 प्रतिशत बढ़ने से भी दरें बढ़ी हैं। विभिन्न निजी कंपनियों के स्मार्ट फोन की कीमतें बढ़ने से फोन खरीदने वालों क...