गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम स्थित एक प्रतिष्ठित टेक कंपनी के साथ करीब 91 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर जालसाजों ने कंपनी के के कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए आईएमईआई नंबरों और डिजिटल सिस्टम में सेंधमारी कर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सुशांत लोक थाने में दिल्ली और जींद के दो मोबाइल स्टोर संचालकों सहित अन्य के खिलाफ बीएनसीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के लीगल काउंसिल निशांत शंकर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार कंपनी ने ग्राहकों के लिए पाइन लैब्स के साथ मिलकर एक कैशबैक स्कीम चलाई थी। इसके तहत, यदि कोई ग्राहक एसबीआई या एचडीएफसी जैसे बैंकों के कार्ड से खरीदता है, तो उसे 15 हजार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलता है। इस प्रक्रिया में रिटेलर को पीओएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.