स्मारक संघ सभागार में महाराणा प्रताप के शौर्य को याद किया
पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता-संघर्ष की गौरवशाली परंपरा को स्मरण करते हुए गुरुवार को बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के सभागार में एक विशेष सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लोक जन शक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य को याद किया। माधव सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि स्वाधीनता, आत्मगौरव और राष्ट्रप्रेम के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और मातृभूमि की स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मौके पर राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.