बागेश्वर, मई 28 -- कपकोट, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक गुरुवार को कपकोट विकासखंड सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और गांव स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान विकासखंड परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए स्वतंत्रता सेनानी स्मारक को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्मारक में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अधूरे रूप में अंकित किए गए हैं, जो कि सेनानियों का अपमान है। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और द्वेषपूर्ण मानसिकता को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- पुरानी चयन समिति को किया जाए भंग उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्मारक में सुधार नहीं किया गया, त...