अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़। द्वारिकाधीश मंदिर हरदुआगंज में स्फेटिक शिवलिंग पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। रुद्राभिषेक की पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारियों ने की। भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। पुजारी अरुण शास्त्री ने बताया कि यह स्फेटिक शिवलिंग जिले का एकमात्र शिवलिंग है। स्फेटिक शिवलिंग की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती हैं। आयोजन में मंदिर के प्रबंधक प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा रुद्राभिषेक एक पवित्र और महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस अवसर पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रुद्राभिषेक के आयोजन से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद से शहर में सुख, शांति, और समृद्धि की बहार आए, ये कामना की गई। इस अवसर पर अरुण पांड्य शास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.