देहरादून, मार्च 30 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की फुटबॉल टीम ने स्फूर्ति एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से आई 16 विवि की टीमों के बीच मुकाबला प्रतिस्पर्धात्मक रहा।शिवालिक की टीम ने अपना दम दिखाते हुए ग्रुप स्टेज में आईटीएम यूनिवर्सिर्सिटी को 2-1 से हराकर जीत से आगाज किया। बीबीडी लखनऊ के साथ मुकाबला बराबरी पर छूटा, जबकि क्वांटम यूनिवर्सिर्सिटी को 1-0 से हराकर टीम ने अपनी स्थिति मजबूत की। ग्रुप में बराबरी के अंकों के बाद पेनल्टी शूटआउट में शिवालिक ने बीबीडी लखनऊ को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भी टीम ने हार नहीं मानी और डीआईटी यूनिवर्सिटी को 5-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...