स्प्लिट सिलेबस से पाठ्यक्रम पूरा कराने पर विभाग का जोर
रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और पाठ्यक्रम को समय पर पूरा कराने के लिए स्प्लिट सिलेबस के पालन पर जोर दिया है। इसके तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शिक्षकों को जे-गुरुजी ऐप में नियमित रूप से पढ़ाई से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना रांची ने स्प्लिट सिलेबस ऑलनाइन उपलब्ध करा दिया है। पूरे पाठ्यक्रम को महीनों और सप्ताहों के हिसाब से छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इसे तैयार किया गया है। सभी विद्यालयों को इसी के अनुसार कक्षाओं का संचालन करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों को प्रत्येक शुक्रवार तक जे-गुरुजी ऐप में सिलेबस के अनुसार पढ़ाए गए विषयों की प्रविष्टि करनी होगी, जबकि प्रधानाध्यापक हर शनिवार इन प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे। निर्देश के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.