स्प्रे मशीन में लगी आग से झुलसे किसान की इलाज के दौरान मौत
बरेली, जून 15 -- हाफिजगंज। स्प्रे मशीन में आग लगने से झुलसे किसान की शनिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। बकैनिया गांव के कमल कुमार 8 जून को खेत में स्प्रे मशीन से कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन में आग लग गई, वह झुलस गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- स्प्रे मशीन में लगी आग से झुलसे किसान की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.