नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- घर में कॉकरोच नजर आना एक बड़ी कॉमन प्रॉब्लम है। आधे से ज्यादा लोग इसी वजह से परेशान रहते हैं क्योंकि उनकी रसोई से कॉकरोच जाने का नाम ही नहीं लेते। दुनियाभर के स्प्रे और दवाइयां ट्राई करने के बाद भी रसोई में ये इधर-उधर घूमते दिख जाते हैं। खासकर रात के समय तो पूछो मत। अक्सर लोग कहते हैं कि गंदगी की वजह से कॉकरोच खत्म नहीं होते, लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि रसोई पूरी तरह साफ भी हो तब भी कई बार कॉकरोचों का आतंक बना रहता है। अगर आप भी इनसे तंग आ चुके हैं और कोई ऐसा नुस्खा खोज रहे हैं, जो वाकई इफेक्टिव हो तो ये दूध वाला हैक ट्राई कर सकते हैं। सुनने में ये अटपटा लगा सकता है, लेकिन यकीन मानिए है बड़े काम का।रसोई से कॉकरोच खत्म करने का घरेलू नुस्खा अगर आपको रसोई में भी इधर उधर कॉकरोच घूमते हुए नजर आते हैं, तो ये नुस्खा आप...