गया, मार्च 21 -- नवरात्र के दौरान बढ़ाई गई चौकसी के बीच शेरघाटी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखपुरा मोड़ के पास से एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान औरंगाबाद जिले के दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने हंटरगंज की ओर से आ रही कार को रोका। तलाशी में अलग-अलग ब्रांड की कुल 85 लीटर शराब बरामद हुई। शेरघाटी के थानेदार मोहन कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप औरंगाबाद ले जाई जा रही थी।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा निवासी 32 वर्षीय हरेन्द्र कुमार सिंह और कुटकुरी निवासी 28 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।बरामद शराब में रॉयल स्टेज, इंपीरियल ब्लू, मैकडॉवेल्स, रॉयल चैलेंज और रॉ...