मोतिहारी, मई 7 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने चर्चित स्प्रिट कांड के दो फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाकर शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपित कृष्ण सिंह मुरारपुर पंचायत के सरिसावा व आरोपित मेराज आलम म मठ लोहियार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। हाजिर नहीं होने घर कुर्की जब्ती की जाएगी। पुलिस का कहना है कि स्प्रिट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...