शामली, जुलाई 23 -- शामली। दिव्यांग बच्चों के लिए खोले गए स्प्रिट अप स्पेशल स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र को उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विधिवत पंजीकरण प्रदान किया गया है। बुधवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर त्यागी ने संस्था के संचालक अभिषेक भारद्वाज और डॉ. शुभांगी को पंजीकरण प्रमाण-पत्र सौंपा। शहर के दिल्ली रोड स्थित स्लेक विहार में संचालित दिशा सोसाइटी फॉर एजुकेशनल वेलफेयर एंड एडवांसमेंट के तहत चल रहे इस केंद्र के संचालक अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि यह उपलब्धि संस्था के साथ-साथ उन दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के विश्वास का सम्मान है, जो पिछले तीन वर्षों से संस्था से जुड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट शिविर, 14 के बने यूडीआईडी कार्ड उन्होंने कहा कि भविष्य में भी द...