अल्मोड़ा, मई 8 -- रानीखेत। गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में छात्रों ने हैड ब्वाय और हैड गर्ल सहित तमाम पदभार ग्रहण किए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा तथा प्रधानाचार्या रितिका कांडपाल ने बैज पहनाए। विद्यालय में हरिप्रीत सिंह कड़ाकोटी हैड ब्वाय, शिवी उप्रेती हैड गर्ल, मयंक धामी, नव्या बिष्ट स्पोर्ट्स कैप्टन, लक्षदीप तथा वंदिता सांस्कृतिक हैड, नंदादेवी सदन के कैप्टन कार्तिक फर्तियाल तथा आस्था मेहरा, अरावली सदन के कैप्टन धैर्य जोशी तथा सृष्टि मेहरा, नीलकंठ सदन के कैप्टन कार्तिक जोशी तथा लावन्या पाण्डे, त्रिशूल सदन के कैप्टन हितेश पाण्डेय तथा दिव्यांशी कोरंगा होंगे। यहां उपप्रधानाचार्या रितु कुवार्बी, कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर वीना नेगी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...