स्प्रिंग डेल स्कूल में एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। टाटीसिलवे रोड स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में एनसीसी की-3 झारखंड गर्ल्स बटालियन द्वारा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सह ऑल इंडिया थल सैनिक चयन शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या इस शिविर का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम में रांची ग्रुप की विभिन्न बटालियनों के लगभग 340 कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों, समूह नृत्यों और संगीत प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 10 दिनों के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, सैन्य इतिहास, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.