मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को ईशाग्रामोत्सव का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान तथा विशिष्ट अतिथि स्प्रिंग डेल्स के संस्थापक संजीव राठी एवं रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी रहे। संजय राठी व जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ईशा फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभिनंदन गीत व आकर्षक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि प्रतिभागियों के लिए रस्सा-कसी और जूट बैग रेस जैसे फन गेम्स आयोजित किए गए।ईशा फाउंडेशन द्वारा सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी की प्रेरणा से पिछले 17 वर्षों से लगभग 250 स्थानों पर आयोजित यह उत्सव पहली बा...