आगरा, फरवरी 2 -- टी-20 ताज ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर व जूनियर दोनों वर्ग में स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी ने कब्जा कर लिया। अकादमी के हेड कोच परवेन्द्र यादव ने बताया कि जूनियर वर्ग में बेस्ट बैटर स्प्रिंगडेल अकादमी के योगेश राजोरिया रहे। योगेश ने एक शतक के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक 203 रन बनाए। बेस्ट बॉलर स्प्रिंगडेल के सूर्यांश यादव को चुना गया। सूर्यांश ने टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 7 विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जम्मू-कश्मीर के मो. आफाक को दिया गया। आफाक ने टूर्नामेंट में 137 रन बनाए और चार विकेट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.