बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए मंडलीय चयन-ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हुआ। जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीवॉल, फुटबॉल, बैडमिन्टन व टेबल टेनिस खेलों में खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीवॉल, फुटबॉल, बैडमिन्टन व टेबल टेनिस बालक वर्ग का जिलास्तरीय के बाद शुक्रवार को मंडलीय चयन-ट्रायल हुआ। बालिका वर्ग का चयन-ट्रायल शनिवार को होगा। इसमें सफल खिलाड़ी तीन अप्रैल से 24 अप्रैल तक विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रदेश स्तरीय चयन-ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...