कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग-8) का फाइनल मुकाबला रविवार को डे-नाइट खेला गया। इसमें पटेल प्रॉपर्टी ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्लू वॉरियर्स को तीन विकेट से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वॉरियर्स ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 217 रन बनाए। टीम की ओर से इंद्र भूषण साहू ने 42 रन, प्रसून दोसर ने 38 रन, मनिंदर सिंह ने 36 रन और दिनेश यादव ने नाबाद 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकुल जैन ने 34 रन देकर 4 विकेट और सुशील कुमार राय ने 2 विकेट लिये। जवाब में खेलने उतरी पटेल प्रॉपर्टी की टीम ने 29 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से सुशील कुमार राय ने 86 रन की नाबाद पारी खेली। अंकुल जैन ने 24 रन, आशीष बाजपेई ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में मनिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.