कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वाईएमसीसी ने एसएस क्लब को 44 रन से, दूसरे मैच में वांडर्स क्लब ने साउथ जिमखाना को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में स्काई क्लब ने रोलैंड को एक रन से, चौथे मैच में कानपुर साउथ ने तरुण क्लब को 46 रन से, पांचवे मैच में पैरामाउंट क्लब ने अमर क्लब को 25 रन से हराया। मंधना के चंद्रा मैदान पर हुए मैच में वाईएमसीसी ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। टीम की ओर से उत्कर्ष तिवारी ने 45 रन, राहुल पाल 35 रन बनाए। गेंदबाजी में शोएब अली ने चार विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एसएस क्लब की टीम 27 ओवर में 138 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अरुण राय ने 32 रन, आशुतोष गौरव ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में वीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.