कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में पहली बार खेले गए मल्टी डे क्रिकेट चैम्पियनशिप में कलावती सुपर किंग्स ने यशी एकादश को 318 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। सुपर किंग्स की ओर से दोनों पारियों में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले सार्थक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय मैदान में हुए मैच में मल्टी डे क्रिकेट की पहली पारी में सुपर किंग्स ने 34.2 ओवर में 192 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी यशी एकादश की टीम 32.4 ओवर में 124 रन ही बना सकी। पहली पारी में 68 रन की बढ़त लेकर सुपर किंग्स ने दूसरी पारी में शानदार खेलते हुए रनों का अंबार लगा दिया। 64.4 ओवर में सुपर किंग्स ने हार्दिक के 115 रन और सुयश के 91 रन की बदौलत 370 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी यशी एकादश 18.2 ओवर में 120 रन ही बना सकी। दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.