कानपुर, नवम्बर 9 -- फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता राज्य स्तरीय दसवीं सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर के बीच बाराबंकी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कानपुर की रतनम दीक्षित ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में 55 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के 22 खिलाड़ी भी शामिल हुए और उन्होंने 10 पदक जीता। बालिका इंडियन राउण्ड में शहर की रतनम दीक्षित ने व्यक्तिगत वर्ग में 720 में से 680 अंक के साथ तीन रजत पदक जीते। व्यक्तिगत ओलम्पिक राउण्ड प्रतिस्पर्धा में रतनम दीक्षित ने कई बार की नेशनल चैम्पियन वेदालक्ष्मी तोमर को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान किया। अब वह 22 से 30 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.