कानपुर, नवम्बर 13 -- फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार को राहुल सप्रू मैदान पर शुरू हुई। इसमें केसीए पिंक एकादश, केसीए येलो एकादश, केसीए ब्लू एकादश, केसीए रेड एकादश, केसीए ऑरेंज एकादश और केसीए ग्रीन एकादश की टीमें खेल रहीं है। जिसमें विभिन्न क्लबों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला खिलाड़ियों को बांटा गया है। पहले मैच में केसीए पिंक एकादश ने बबीता यादव की शानदार शतकीय पारी की बदौलत केसीए येलो एकादश को 75 रन से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए पिंक एकादश ने 35 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से बबीता यादव ने 120 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में सोती ठाकुर, प्रीती हजारिया ने दो-दो और आराध्या सिंह ने एक खिलाड़ी को आउट किया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.