कानपुर, नवम्बर 14 -- फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता 25वीं अंतर जनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मैदान पर खेला गया। जिसमें कानपुर नगर ने कानपुर देहात को 6 विकेट से हराकर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर देहात की टीम ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। गेंदबाजी में चैतन्य ने पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर नगर की टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से चैतन्य गहलोत ने 57 रन की शानदार पारी खेली। सर्वश्रेष्ठ खेल के लिए चैतन्य गहलोत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, प्रतियोगिता में श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब चैतन्य गहलोत (कानपुर नगर) को, श्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अरुणेंद्र कुमार (क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.