कानपुर, मई 1 -- कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेंद्र स्वरूप की स्मृति में चल रहे गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें चंबल वॉरियर्स ने कानपुर किंग्स को चार विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ टीम फाइनल में पहुंच गई। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुए मैच में कानपुर किंग्स ने 18.1 ओवर में 130 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने 27 रन, एस त्रिपाठी ने 22 रन, अभय ने 16 रन, शिवा ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन, सचिन व अशद अहमद ने दो-दो, मनु, प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में चंबल वॉरियर्स ने 17.1 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीता। टीम की ओर से अलत्मस ने नाबाद 40 रन, मनु ने नाबाद 30 रन, अशद अहमद ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अनूप दीक्षित ने दो, समन्वय व एस...