वाराणसी, फरवरी 3 -- खानपुर (वाराणसी), हिटी.। करमपुर में मंगलवार को अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी और बीएचयू के बीच रोमांच मुकाबला हुआ। मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा। इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक बंट गए। इससे पहले स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने एकतरफा मुकाबले में नार्थ रेलवे गोरखपुर को 4-1 से पराजित किया। आर्मी ग्रीन जालंधर ने भी एकतरफा मुकाबले में हॉकी अकादमी मिर्जापुर को 12-1 से रौंद दिया। इसमें मनीष राजभर ने हैट्रिक गोल किया। मिर्जापुर के देव ने एकमात्र गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.