उन्नाव, जनवरी 3 -- बांगरमऊ। सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने शनिवार को ब्लाक की ग्राम पंचायत शेरपुर कला में स्पोर्ट्स हब, मॉडल तालाब, पूज्य कुंआ तथा अन्नपूर्णा भवन का उद्धघाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कस्बों और शहरों के अलावा गांवों का भी चहुंमुखी विकास करने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर, खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी श्याम सिंह, आशीष कुमार ,रोहित सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.