काशीपुर, जून 21 -- काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में केवीएस प्रीमियर ग्रुप, भारतीय खेल प्राधिकरण, रोटरी क्लब काशीपुर और महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली, विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट और एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेयर दीपक बाली ने कहा कि 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। यह भी पढ़ें- योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर में शामिल है योग: बत्रा यह भी पढ़ें- ज...