मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को तरणताल का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने स्वीमिंग पूल में उतरकर तैराकी के गुर सीखे। साथ ही तरणताल में संचालित बैच के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिए है। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर तरणताल का शुभारंभ विधिवत रूप से डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने किया। उन्होंने तरणताल में उपस्थित खिलाड़ियों को मेहनत कर खेल हित में आगे आने की प्रेरणा दी। इच्छुक तैराकी खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कराकर अपना तैराकी सीखने हेतु पंजीकरण भी किए। उपक्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने तरणताल परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां के जिम्मेदार कर्मचारियों को नियमित खुलने व बंद करने के निर्देश दिए। पंजीकरण बढ़ाने को युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान कोच मनीष शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.