स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी व बॉक्सिंग के ट्रायल 5 से
बरेली, अगस्त 5 -- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल किए जाएंगे। आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 5 अगस्त को शाम पांच बजे और मंडलीय ट्रायल 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे होंगे। चयनित खिलाड़ी 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 अगस्त को शाम चार बजे एवं मंडलीय ट्रायल 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी 10 से 13 अगस्त तक वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- मंडलीय ट्रायल 18 व 19 अगस्त को
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.