कुशीनगर, जून 6 -- कुशीनगर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जनपद में एक जून से 14 जून तक विभिन्न जागरूकता एवं साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में संडे ऑन साइकिल का भी आयोजन किया जाएगा।जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए जिले में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशेष रूप से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी साइकिल रैल...