संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें संतकबीरनगर जिला केशरी, जिला कुमार, वीर अभिमन्यु एवं बाल केशरी का चयन किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला सचिव एथलेटिक्स संघ रमेश प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच पहलवानों का वजन कराया जाएगा। 10.30 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी। जिला केशरी 75 किग्रा ऊपर के वजन के पहलवानों के बीच होगा। जिला कुमार 65 से 75 किग्रा तक, वीर अभिमन्यु 55 से 65 किग्रा और बाल केशरी के लिए 55 किग्रा तक के पहलवान पात्र होंगे। प्रतियोगिता में बतौर अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान शामिल होंगे। कुश्ती कोच यादवेन्द्र या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.