बरेली, मार्च 31 -- जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता आठ व नौ अप्रैल को प्रयागराज में, जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल को तुमकुर में होगी। ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपना चयन सुनिश्चित किया। ट्रायल के दौरान कोच अजय कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज कुमार, राम अवतार सिंह एवं राजू ने चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।बालक वर्ग: मोहित शर्मा (400 मीटर हर्डल), भूपेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.