देवरिया, मई 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें मौलाना आजाद स्कूल गोरखपुर, कुशीनगर, सीवान व स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमों में भाग लिया। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया ने चार गोल से जीता।पहला मैच गोरखपुर और कुशीनगर के बीच खेला गया इसमें कुशीनगर के खिलाड़ी अंकित खरवार ने 12 वें मिनट में गोल किया। गोरखपुर की तरफ से 28 मिनट में मो. सैफ ने गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच का निर्णय पेनल्टी स्ट्रोक के द्वारा किया गया जिसमें कुशीनगर ने चार और गोरखपुर में तीन गोल किया। दूसरा मैच सीवान व स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ से पहला गोल गुरु ने 8 वें मिनट में दूसरा गोल शाहील ने 28 वें मिनट में करके अपन...