अमरोहा, अप्रैल 29 -- स्पोर्ट्स स्कूल सोनीपत के निर्देशन में आयोजित परीक्षा में स्थानीय बीएसडी एकेडमी के चार विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। बुधवार को एकेडमी प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। चयनित विद्यार्थियों परिधि, खुशाल, ऋषिका व भूमिका की उपलब्धि पर एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्रबंधक नितिन धारीवाल ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...