स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के लिए प्रक्रिया तेज, स्थल चिन्हित हुए
रांची, अप्रैल 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में बीते वर्ष हाई परफॉर्मेंस सेंटर की शुरुआत हुई थी। अब झारखंड के खिलाड़ियों को साइंटिफिक ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से इसे बढ़ाते हुए चार प्रमंडलों में शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। झारखंड के चार प्रमंडलों में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की शुरुआत की जाएगी। उत्तरी छोटानागपुर (गिरिडीह), कोल्हान (चाईबासा), संताल (दुमका) में इसके लिए स्थल चिन्हित कर लिया गया है। पलामू प्रमंडल में स्थल का चयन बाकी है। खेल निदेशालय की ओर से जल्द ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इन स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को वैज्ञानिक आधार देना, चोट से बचाव करना और उनके प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाना है।खेल विभाग के अनुसार, सितंबर से अक्तूबर के बीच चारों सेंटर की शुरुआत करनी है। हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.