स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ तथा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने यह निर्णय लिया। जनपद की खेल प्रतिभाओं एवं उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। विभिन्न स्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने कहा कि इच्छुक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं और खेल व शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारें। यह भी पढ़ें- Gonda News: मेजर ध्यानचंद खेल विवि, मेरठ में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.